{"_id":"5cd33001bdec2207066c946c","slug":"181557344257-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्रम हत्याकांड बना पुलिस के लिए गले की फंस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
विक्रम हत्याकांड बना पुलिस के लिए गले की फंस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। विक्रम हत्याकांड पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण हो गया है। पुलिस ने कई लोगों को उठाकर पूछताछ भी की, लेकिन कोई ठोस प्रमाण हाथ नहीं लगे। आठ दिन बाद भी हत्याकांड का खुलासा नहीं हहो पाया है।
बावली रोड स्थित हेवल्स शोरूम पर कर्मचारी विक्रम की 30 अप्रैल को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी और कई घंटे शव वहीं पड़ा रहा था। इस मामले में अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज हुई, जिसमें शोरूम मालिक प्रशांत ने बदमाशों के खिलाफ हत्या व लूट का मामला दर्ज कराया वहीं विक्रम के भाई सत्यवीर ने शोरूम मालिक व उसके दोनों बेटों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करा दिया था। आठ दिन बीत जाने के बाद भी हत्याकांड का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने 15 संदिग्ध लोगों को उठाकर पूछताछ की लेकिन कोई प्रमाण नहीं मिला, पुलिस की सुई बावली गांव के युवक पर घूमी और उसने कई युवकों को उठाया, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। यह हत्याकांड पुलिस के लिए चुनौती भरा हो गया है। इस हत्याकांड पर आला अधिकारियों की भी नजर लगी हुई है, इस संबंध में कोतवाली राकेश कुमार ने बताया कि अभी हत्याकांड के प्रमाण हाथ नहीं लगे, पुलिस इसमें जुटी हुई है।