{"_id":"5c744254bdec221a37669a65","slug":"181551123028-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघू में रंजिश में दो पक्षों में संघर्ष, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाघू में रंजिश में दो पक्षों में संघर्ष, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बाघू गांव में रंजिश के चलते दो पक्षों में फायरिंग हो गई। दोनों तरफ से धारदार हथियार चले। इसमें तीन युवक घायल हो गए। एक युवक के पैर में गोली लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दो युवकों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। एक पक्ष ने तहरीर दी। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
बाघू गांव निवासी सोहनपाल व इंद्रपाल पक्ष के बीच रंजिश चल रही है। दो माह पूर्व सोहनपाल पक्ष ने इंद्रपाल के घर की दीवार में ट्रैक्टर से टक्कर मार दी थी। दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया था। इसी रंजिश के चलते सोमवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच धारदार हथियार चले और फायरिंग भी हुई। झगड़े में इंद्रपाल के भतीजे तरुण को पैर में गोली लगी। जबकि मोनू व आकाश को गंभीर चोटें आई है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दो युवकों को गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सोहनपाल पक्ष के घायल मोनू ने बताया कि गली में कुत्ता भौंक रहा था। जिसे उसने भगा दिया। इसको लेकर आकाश व तरुण ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर मारपीट की। इंद्रपाल पक्ष के लोगों का कहना है कि झगड़ा पुरानी रंजिश के चलते किया गया है। वह सभी अपने घर में बैठे हुए थे। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि एक पक्ष से तहरीर मिल गई है। झगड़े में एक युवक को गोली भी लगी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।