{"_id":"5c71a428bdec22737d20d899","slug":"181550951464-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने पत्नी को दिया तीन तलाक, पीड़ित ने तहरीर दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने पत्नी को दिया तीन तलाक, पीड़ित ने तहरीर दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
पति से दूसरी महिला के अनैतिक संबंधों का विरोध करने पर युवक ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़ित ने महिला थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।
दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका निकाह 18 साल पहले सहारनपुर जनपद के एक गांव निवासी व्यक्ति से हुआ। उसके अब चार बेटे और एक बेटी है। पति के दूसरी महिला से अनैतिक संबंध हैं। इसका वह विरोध करती है। इसको लेकर पति उसके साथ आए दिन मारपीट करने लगा, लेकिन वह लगातार विरोध करती रही। शौहर ने उसे तीन तलाक दे दिया और घर से भगा दिया। महिला ने मायके पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने महिला थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया। यदि उनके बीच समझौता नहीं होता है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।