{"_id":"5c55f2dbbdec2273934e124c","slug":"181549136603-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के हत्यारे को नहीं ढूंढ पाई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव निवासी किसान मिंटू की हत्या का पुलिस चार दिन बाद भी खुलासा नहीं कर सकी। पुलिस ने हत्यारों की तलाश में मेरठ जनपद में कई जगह दबिश दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मंसूरपुर गांव निवासी मिंटू (30) पुत्र वीरसैन की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। 30 जनवरी को उसका शव ललियाना गांव निवासी किसान सियानंद के खेत में पड़ा मिला। वह 28 जनवरी से लापता था। पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर पाई। शनिवार को पुलिस ने मेरठ जनपद में कई स्थानों पर हत्यारों की तलाश में दबिश दी, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिस अभी तक हत्यारे का पता नहीं लगा पाई। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमें लगी हैं। मेरठ, गाजियाबाद जनपदों में दबिश दी जा रही है। कई संदिग्धों से पूछताछ की गई, लेकिन कुछ सुराग नहीं मिला। पुलिस जल्दी ही केस का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।