फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   धनौरा सिल्वरनगर में किसान को गोली मारी, घायल

धनौरा सिल्वरनगर में किसान को गोली मारी, घायल

Tue, 22 Jan 2019 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
धनौरा सिल्वरनगर में किसान को गोली मारी, घायल
बिनौली (बागपत)। धनौरा सिल्वरनगर गांव में पिटाई का बदला लेने के लिए बाइक सवार दो युवकों ने किसान को गोली मारकर घायल कर दिया। एएसपी व सीओ बड़ौत ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया। घायल के भाई ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायल को बड़ौत निजी अस्पताल से दिल्ली रेफर किया।
विज्ञापन

धनौरा सिल्वरनगर गांव निवासी अशोक राणा पुत्र बनवारी खेती करता है। सोमवार सुबह वह गांव के ही डॉ. योगेंद्र के साथ बाइक पर गांव में किसी काम से गया । इंटरमीडिएट कॉलेज के पास बाइक से उतर कर एक व्यक्ति से बात करने लगी। तभी बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और तमंचे से अशोक राणा को गोली मार दी। लहूलुहान होकर अशोक जमीन पर गिर गया। गोली की आवाज से गांव में दहशत फैल गई। हमलावर हथियार लहराते हुए भाग निकले। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजनों ने घायल को बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाहा पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। घायल के भाई आनंद ने गांव के ही अनुराग व आजाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी अनुराग को पकड़ लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दो दिन पहले घायल अशोक राणा ने उसकी पिटाई कर दी थी। उसने अशोक, उसके बेटे देवकरण व गांव के ही सोनू के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया । इसका बदला लेने के लिए उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिस फरार दूसरे आरोपी को तलाश कर रही है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक आरोपी को पकड़ लिया है। घायल ने आरोपी की पिटाई की। इसका बदला लेने के लिए हमला किया । फरार आरोपी को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवी सिंह हत्याकांड में भाई व बेटा गया था जेल
बिनौली। पुलिस ने बताया कि गांव के किसान देवी सिंह की वर्ष 2016 में पुलिस सुरक्षा में हत्या की। इसमें घायल अशोक राणा का बेटा देवकरण व भाई आनंद को पुलिस ने जेल भेजा था। मृतक देवी सिंह के परिवार से भी उनकी रंजिश चल रही है।


घायल के दो भतीजों की हो चुकी है हत्या
बिनौली। पुलिस ने बताया कि घायल किसान अशोक राणा के भतीजे अंकित व गौरव हत्या हो चुकी है। दो साल पहले खेत में अंकित का शव पेड़ पर लटका मिला था। छह माह पहले गौरव की गर्दन रेत कर हत्या की गई थी। इस मुकदमे की घायल अशोक पैरवी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed