{"_id":"5b9c05a4867a55013d11a371","slug":"181536951716-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल की दुकान में हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल की दुकान में हजारों की चोरी
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल की दुकान में हजारों की चोरी
रमाला। किशनपुर बराल गांव गत बृहस्पतिवार रात मोबाइल की दुकान में नकब लगाकर चोर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। दुकानदार ने थाने पर तहरीर दी है।
किशनपुर बराल गांव निवासी सोनू ने बताया कि उसकी बस स्टैंड पर शिवम टेलीकॉम के नाम से मोबाइल की दुकान है। बृहस्पतिवार शाम को वह दुकान बंद कर घर चला गया था। शुक्रवार सुबह जब दुकान पर आया तो ताले टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने दुकान से 20 मोबाइल, सिमकार्ड, रिचार्ज कूपन आदि हजारों का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर नरेश कुमार का कहना घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।