फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कचहरी के बाहर गवाह पर हमला

कचहरी के बाहर गवाह पर हमला

Wed, 29 Aug 2018 01:21 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
कचहरी के बाहर गवाह पर हमला
बागपत।
विज्ञापन

कचहरी के बाहर गवाह पर दो युवकों ने हमला बोल दिया। उसकी लात और घूसों से पिटाई कर बाइक में भी तोड़फोड़ की। इस संबंध में घायल ने कोतवाली में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

चांदीनगर थाना क्षेत्र के ललियान गांव निवासी मोनू शर्मा पुत्र रणवीर ने बताया कि एक मार्च 2014 को कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर परिजनों के साथ मारपीट की थी। इस मुकदमे में वह गवाह हैं। मंगलवार को वह कोर्ट में गवाही देने गया । गवाही नहीं हुई। जब वह वापस घर लौटने लगा तो कचहरी के बाहर मुकदमे के आरोपी दो युवकों ने उसे घेर लिया। उसकी लात और घूसों से मारपीट की। उसकी बाइक भी तोड़ डाली। जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। हमले में वह घायल हो गया। उसने कोतवाली में आरोपी दीपक और आजाद उर्फ भंडारी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से पीड़ित भयभीत है। उसने अपनी जान का खतरा बताया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed