{"_id":"5b71dc6a42c7924ac77ec161","slug":"181534188650-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार पर हमले के मामले में सात पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार पर हमले के मामले में सात पर मुकदमा दर्ज
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
अहैड़ा गांव में परिवार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पीड़ित पक्ष ने सात लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं लग सका।
अहैड़ा गांव में चार दिन पहले दो दोस्त समीम पुत्र राजूद्दीन और आदिल पुत्र सईद के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई । परिजनों ने दोनों युवकों को शांत कर दिया। विगत रविवार को समीम ने अपने साथियों के साथ आदिल के घर पर बोला। इसमें आदिल, नौशाद, जावेद, दिलशाद, समीना, वरिसा, माफिया, सलीम व सईद घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बागपत सीएचसी में भर्ती कराया। इस मामले में आदिल के भाई जावेद ने मकसूद, रोजू, शहजाद, शाहिद, साजिद, समीम, वसीम के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के घर पर दबिश दी गई, लेकिन कोई हाथ नहीं लग सका। जल्दी ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।