फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मारपीट की घटनाओं में सात घायल

मारपीट की घटनाओं में सात घायल

Wed, 06 Jun 2018 01:08 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
मारपीट की घटनाओं में सात घायल
बागपत।
विज्ञापन

मारपीट की घटनाओं में दो महिलाओं सहित दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों ने कोतवाली में तहरीर दी।
मोहल्ला ईदगाह बागपत निवासी इरशाद पुत्र मुमजियाज के मकान में मोहल्ला का ही रहीसू अपने परिवार सहित किराए पर रहता है। सोमवार को इरशाद ने मकान खाली करने को कहा, लेकिन जब उन्होंने मकान खाली नहीं किया तो इरशाद ने विद्युत सप्लाई बंद कर दी। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने सामने आ गए। दोनों तरफ से पथराव भी हुआ। झगड़े में एक पक्ष के इरशाद, उसके बेटे दिलशाद और सलीम, पुत्रवधू सोनिया, अफसाना एवं दूसरे पख के रहीसू, उसकी पत्नी रूखसाना और बेटा फारूख घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। दूसरी मारपीट की घटना मोहल्ला मुगलपुरा में हुई। यामीन पुत्र मंगता परचून की दुकान करता है। मोहल्ले का ही गुलाब दुकान पर सामान रखने लगा। यामीन ने सामान रखने का मना कर दिया। इसी को लेकर 5-6 युवकों ने दुकानदार यामीन पर हमला बोल दिया। बचाव में आए उसके भाई सूबेद्दीन और जावेद की पिटाई की। इसमेें तीनों भाई घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया है। यामीन ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed