{"_id":"6ad28958cc1f2c60050fd6b4","slug":"explosion-involving-firecrackers-causes-cracks-in-12-houses-two-people-including-a-cashier-injured-raebareli-news-c-101-1-slko1031-170070-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: पटाखों में विस्फोट से 12 मकानों में दरारें, खजांची समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: पटाखों में विस्फोट से 12 मकानों में दरारें, खजांची समेत दो घायल
Sat, 17 Oct 2026 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
मस्जिद की खिड़की के टूटे शीशे। -संवाद
रायबरेली। शहर के रायपुर मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर पटाखों में विस्फोट से अफरातफरी मच गई। एक के बाद एक चार-पांच तेज धमाकों से आसपास के करीब 12 मकानों में दरारें आ गईं। घरों की खिड़कियां, दरवाजे और टीवी क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि पास की मस्जिद की दीवार भी टूट गई। हादसे में 60 वर्षीय खजांची जहीर मास्टर व एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने पटाखों के भंडारण और लाइसेंस की जांच शुरू कर दी है।
रायपुर निवासी बबलू गूलर के घर में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे विस्फोट हुआ। धमाकों की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोगों में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाकर घरों से बाहर भागे। कई मकानों का प्लास्टर उखड़ गया और बबलू के घर की छत में भी दरारें आ गईं। घायल जहीर मास्टर को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना से बच्चे और महिलाएं दहशत में रहे।
सूचना पर एएसपी पवन गौतम और सीओ सदर आशीष निगम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस का कहना है कि छत पर पटाखे सुखाने के दौरान आग लगने से विस्फोट हुआ। मकान मालिक ने पिछले साल के बचे पटाखे सुखाने के लिए छत पर रखने की बात कही है। पुलिस इस दावे के साथ पटाखों के अवैध भंडारण और लाइसेंस की भी जांच करेगी। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मौके से कुछ पटाखे बरामद किए हैं, लेकिन इसका खुलासा नहीं किया।
विज्ञापन
-- -
पुलिस की मौजूदगी में हटाए गए पटाखों से भरे गत्ते
स्थानीय लोगों का आरोप है कि घर में पटाखों का बड़ा भंडार था। घटना के बाद पुलिस की मौजूदगी में पटाखों से भरे गत्ते दूसरी जगह ले जाए गए। मौके पर तैनात पुलिसकर्मी इस दौरान आपस में बातचीत करते रहे। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
-- -- -- -- -
घनी बस्ती में पटाखों का भंडारण, सुरक्षा पर सवाल
घनी आबादी वाले रायपुर में पटाखों के भंडारण को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की। उनका आरोप है कि क्षेत्र में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर प्रभावी निगरानी नहीं हो रही थी।
-- -- -- --
ढाई घंटे दहशत में रहे लोग
दोपहर करीब 12 बजे हुए धमाकों के बाद मोहल्ले के लोग करीब ढाई घंटे तक सहमे रहे। बच्चे और महिलाएं घटना के बारे में कुछ बताने की स्थिति में नहीं थे। पुलिस की जांच के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
-- -- -- -
घर में पटाखों से विस्फोट की सूचना पर जांच की गई। मौके पर आग लगने और पटाखों के अवशेष मिले हैं। मकान मालिक ने पिछले साल के बचे पटाखे सुखाने के लिए छत पर रखने की बात कही है। इसकी जांच होगी कि पटाखे सुखाए जा रहे थे या अवैध भंडारण किया गया था। लाइसेंस की भी जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
-पवन गौतम, अपर पुलिस अधीक्षक