फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अगवा कर किशोर से रेप करने का आरोपी गिरफ्तार

अगवा कर किशोर से रेप करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
अगवा कर किशोर से रेप करने का आरोपी गिरफ्तार
बागपत। खेकड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को दूसरे समुदाय का युवक बहला-फुसला कर अपहरण कर ले गया। पटना में दो दिन तक किशोरी के साथ रेप किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया है। किशोरी का मेडिकल कराया। पुलिस ने रेप के मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। आरोपी बोला, जेल से आने के बाद कर हिसाब पूरा कर दूंगा। मामला दो समुदाय का होने के कारण गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

खेकड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से 28 मार्च को 16 वर्षीय किशोरी को दूसरे समुदाय का एक युवक बहला-फुसला कर ले गया था। इस मामले में किशोरी के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ खेकड़ा थाने में बहला-फुसला कर अपहरण कर ले जाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी। पुलिस ने एक अप्रैल को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया था। किशोरी का मेडिकल कराया तो उसके साथ रेप की पुष्टि हुई। पुलिस ने रेप की धाराओं में आरोपी इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। किशोरी ने बताया कि आरोपी उसे पटना लेकर गया था। वहां पर एक होटल में दो दिनों तक रखा और उसके साथ जबरन रेप किया। रुपये खत्म होने के बाद उसे वापस बागपत लेकर आ गया था। पुलिस ने किशोरी के न्यायालय में बयान दर्ज कराए। आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया। जेल जाते समय आरोपी इमरान बोला कि उसने किशोरी का अपहरण नहीं किया था। वह उसके साथ अपनी मर्जी से गई थी। घर से साढ़े पांच हजार रुपये भी किशोरी ही लेकर आई थी। उसने कहा कि जेल से आने के बाद वह किशोरी व उसके परिजनों से अपना हिसाब-किताब पूरा कर लेगा। मेरी जिंदगी तो खराब हो गई है। अब मैं उन्हें चैन से जीने नहीं दूंगा।
विज्ञापन


थ्री व्हीलर मेें आरोपी को ले गए जेल
आरोपी इमरान को न्यायालय से पुलिस कांस्टेबल मनोज कुमार व होमगार्ड प्रदीप तोमर थ्री व्हीलर में जेल लेकर गए। सिपाही और होमगार्ड में थ्री व्हीलर में तेल डलवाने को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों के बीच गाली गलौच हुई। मारपीट तक की नौबत आ गई थी। बाद में किसी तरह मामला शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई युवतियों को फंसाया प्रेम जाल में
रेप का आरोपी इमरान न्यायालय से जेल जाते समय थ्री व्हीलर में बैठा हुआ हंस रहा था। उसने कहा कि रेप के मामले में जेल नहीं जाना चाहता था। उसे बचपन से ही दादागिरी का शौक है। उसने कई युवतियों को अपने प्रेम जाल में फंसा कर इस्तेमाल कर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed