फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   महिलाओं ने एसपी दफ्तर पर किया प्रदर्शन

महिलाओं ने एसपी दफ्तर पर किया प्रदर्शन

Fri, 16 Mar 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने एसपी दफ्तर पर किया प्रदर्शन
महिलाओं ने एसपी दफ्तर पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बागपत। शामली की एक महिला द्वारा नौकरी लगवाने के नाम पर बागपत में ठगी करने के मामले में कार्रवाई न होने पर देशराज कालोनी की महिलाओं ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया और एएसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।

महिलाओं ने बताया कि शामली की एक महिला ने एक सप्ताह पूर्व रोजगार दिलाने के नाम पर दस महिलाओं से पांच लाख रुपये लिए थे। कुछ को सरकार नौकरी तो कुछ महिलाओं को स्वयं का रोजगार दिलाने वादा किया था। जब जानकारी की गई तो पता चला कि वह महिला प्रशिक्षण संस्थान नाम की संस्था में कार्य कर रही थी, जिसे तीन महीने पहले ही हटा दिया गया था। जब महिलाओं ने आरोपी महिला से फोन पर रुपये लौटाने को कहा तो उनसे गाली गलौच की गई और झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी। एएसपी अजय कुमार सिंह ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में सिम्मी, पिंकी, अन्नू, अन्नू राणा, प्रिया, छवि, सोनिया आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed