फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   11 हजारी का तार एलटी लाईन पर गिरा

11 हजारी का तार एलटी लाईन पर गिरा

Mon, 12 Mar 2018 12:44 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
11 हजारी का तार एलटी लाईन पर गिरा
बड़ौत (बागपत)। बूढ़पुर गांव में जर्जर हुई 11 हजार वोल्ट क्षमता की हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिरने से गांव में घरों में करंट फैल गया, इससे घरों में रखे विद्युत उपकरण फुंक गए। इस दौरान करंट लगने से एक युवक झुलस गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार गांव के ऊपर से 11 हजार क्षमता की एचटी विद्युत लाइन गुजर रही है। जो वर्तमान में जर्जर हाल में है। इस विद्युत लाइन के नीचे से एक एलटी लाइन भी जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि एचटी लाइन जर्जर हो गई, इससे बदलवाने की मांग वे कई बार अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन तार नहीं बदले । इस कारण रविवार को जर्जर 11 हजार क्षमता की विद्युत लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। इससे घरों में करंट फै गया। कई घरों में विद्युत उपकरण फुंक गए। इस दौरान गांव का रवि पुत्र सहेंद्र पाल स्नान कर रहा था, जो करंट से झुलस गया। परिजन उसे एंबुलेंस से लेकर सीएचसी बड़ौत पहुंचे, जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। हादसे से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed