{"_id":"5a95b7784f1c1b512f8b4a30","slug":"181519761272-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक की मां को धमकी देने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मृतक की मां को धमकी देने वाला गिरफ्तार
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मुकारी गांव के छात्र राजा उर्फ देव हत्याकांड में पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा आरोपी फरार है। एसपी जयप्रकाश ने कहा मामले की जांच की जा रही है।
मुकारी गांव में राजा उर्फ देव पुत्र अजय त्यागी का चार जनवरी को अपहरण हो गया । 13 जनवरी को उसका शव हिंडन नदी में मिला । 20 जनवरी को पुलिस ने गांव के ही नवीन को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया।
मृतक छात्र देव की मां पिंकी त्यागी ने मुकदमा दर्ज कराया। फैसला न करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आरोप है कि वह अपने घर में काम कर रही थी। इसी दौरान आरोपी पक्ष के दो लोगों ने घर में घुसकर उसे मारने की कोशिश की थी। पुलिस ने सुकेंद्र और अनुज के खिलाफ बालैनी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने अनुज पुत्र सुकेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। बालैनी एसओ देवेंद्र कुमार बिष्ट ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। फरार सुकेंद्र को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि इस मामले की जांच सीओ खेकड़ा वंदना शर्मा को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
देव हत्याकांड में फंसा दिया झूठा, जांच की मांग
आरोपी पक्ष के लोगों ने एसपी से की मुलाकात
बागपत। मुकारी गांव के राजा उर्फ देव हत्याकांड में आरोपी पक्ष के लोगों ने एसपी बागपत से मिलकर मुकदमों में झूठा फंसाने का आरोप लगाया है। इस मामले की निष्पक्षता से जांच कराकर निर्दोषों को छुड़वाने की मांग की। उन्होंने मंगलवार को पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए अनुज को भी निर्दोष बताया।
मंगलवार को आरोपी पक्ष के वीरेंद्र, लीलू, कन्नू, योगेश, चमन लाल, संजीव समेत अन्य लोग एसपी जयप्रकाश से मिले। उन्होंने बताया मुकारी गांव के राजा उर्फ देव हत्याकांड में उनके परिवार के नवीन को झूठा फंसाया। इस हत्या से उसका कोई लेना देना नहीं है। पुलिस ने फर्जी तरीके से मामले का खुलासा किया है। इसकी निष्पक्षता से जांच कराई जाए। 22 फरवरी को मृतक छात्र की मां पिंकी त्यागी ने अनुज और सुकेंद्र के खिलाफ भी झूठा मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस इस मामले में अनुज को घर से उठा लाई, जबकि वह निर्दोष है। पैरवी कर रहे वीरेंद्र को जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। पुलिस को शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने बालैनी पुलिस ने पक्ष पात का आरोप लगाया। एसपी ने उन्हें जांच कराने के आश्वासन दिया।