{"_id":"5a8c7c0e4f1c1b9b248b62c5","slug":"181519156238-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुहारी के ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुहारी के ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
शौचालय निर्माण न होने से क्षुब्ध लुहारी गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील में प्रदर्शन किया। अधिकारियों के न मिलने से आक्रोशित ग्रामीण तहसील पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की।
ग्रामीणों ने कहा गांव में आज भी बहुत से पात्र लोगों के यहां पर शौचालय निर्माण नहीं हुआ है, जिस कारण उनकी बहु और बेटी को खुले में शौच जाना पड़ रहा है। खुले में शौच जाने के बाद छेड़खानी का डर बना रहता है, लेकिन दर्जनों बार लिखित मेें शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ब्लाक में अधिकारियों के न मिलने पर आक्रोशित ग्रामीण तहसील पहुंचे और एसडीएम गुलशन को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द शौचालय निर्माण कराने की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बीडीओ राहुल वर्मा ने कहा लुहारी के लोगों की शिकायत मिली है, मौके पर जाकर जांच कर कार्रवाई जाएगी। मांग करने वालों में कुसुम, आरती, ज्योति, राजकुमारी, पूनम, संगीता, राखी, अशोक, संजीव, प्रमोद, नीटू, हरेंद्र आदि रहे।