{"_id":"5a3abab44f1c1bee6a8b5076","slug":"181513798324-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटर अरुण को पकड़ना पुलिस के लिए बना चुनौती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शूटर अरुण को पकड़ना पुलिस के लिए बना चुनौती
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। हत्या के गवाह को मारने के लिए घूम रहे शूटर अरुण को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। चार दिन पहले मुठभेड़ के दौरान आरोपी पुलिस के सामने से फरार हो गया । उसके तीन साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गए । पुलिस उसको गिरफ्तार करने के लिए मेरठ और बागपत में दबिश दे रही है, हालांकि अभी तक सफलता नहीं मिली है।
बिनौली पुलिस और क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने मुठभेड़ में 16 दिसंबर की रात में माखर-बिजवाड़ा मार्ग पर शनिवार की रात में मुठभेड़ में हजूराबाद गढ़ी निवासी अंकित पुत्र कर्ण सिंह, बरनावा निवासी अर्पित त्यागी पुत्र राजपाल त्यागी और बिनौली गांव निवासी आयुष धामा उर्फ मोंटू पुत्र देवेंद्र धामा को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक कार, एक पिस्टल, दो तमंचे और पांच कारतूस बरामद किए। इनके दो साथी मिट्टू निवासी सिनौली और मेरठ के छुर्र गांव निवासी अरुण भाग निकला । पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि उनका गैंग लीडर अरुण है। उसको जेल में बंद एक अपराधी ने छपरौली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक की हत्या करने की सुपारी दे रखी है। उस युवक को मारने के लिए ही जा रहे थे। जो अपने भाई की हत्या का गवाह है। आरोपी में अरुण फरार चल रहा है। आरोपी कभी भी अपने अन्य साथियों के साथ गवाह की हत्या कर सकता है। उसको गिरफ्तार करना पुलिस के लिए चुनौती बना है। पुलिस अभी तक पूरी तरह से खाली हाथ है। उधर, एसपी जय प्रकाश ने कहा आरोपी अरुण को गिरफ्तार करने के लिए मेरठ और बागपत में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसको गिरफ्तार किया जाएगा।