फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पीड़ित महिला ने आरोपियों के डर से गांव छोड़ा

पीड़ित महिला ने आरोपियों के डर से गांव छोड़ा

Tue, 19 Dec 2017 01:05 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने आरोपियों के डर से गांव छोड़ा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

शिकोहपुर गांव में विधवा महिला के साथ दुराचार के प्रयास में विफल होने पर मारपीट कर घायल करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब आरोपी पक्ष फैसले का दबाव बना रहा है। उसे जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे घबराकर महिला ने गांव छोड़ दिया है।

पीड़ित महिला दीपा पत्नी स्वर्गीय भोपाल शिकोहपुर गांव की रहने वाली है। 10 दिसंबर को जब वह अपने घर पर बच्चे के साथ अकेली थी तो गांव के ही कुछ युवकों ने उसके दुराचार का प्रयास किया था और विफल होने पर मारपीट कर घायल कर दिया था। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज हो जाने के बाद भी पुलिस प्रभावशाली लोगों के दबाव में आकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी खुले आम घूम रहे है। उसे और उसके गवाह को इस मामले में फैसले नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस से मदद नहीं मिलने की स्थिति में पीड़ित महिला आरोपियों के डर से गांव छोड़कर चली गई है। उसके गवाह को भी जान का खतरा बना हुआ है। उसने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed