फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शेखपुरा में युवक की गर्दन पर चाकू से हमला, गंभीर

शेखपुरा में युवक की गर्दन पर चाकू से हमला, गंभीर

Sat, 08 Jul 2017 01:19 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
शेखपुरा में युवक की गर्दन पर चाकू से हमला, गंभीर
शेखपुरा में युवक की गर्दन पर चाकू से हमला
विज्ञापन


बागपत। शेखपुरा गांव में सोते वक्त एक युवक की गर्दन पर किसी ने चाकू से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमलावर का पता नहीं चला है।

बिनौली क्षेत्र के गांव शेखपुरा निवासी मोहसिन, दिल्ली में पत्थर घिसाई का कार्य करता है। वह फिलहाल घर पर आया हुआ था। बृहस्पतिवार रात अपने परिवार के साथ मकान में सोया हुआ था। देर रात किसी ने घर में घुसकर उस पर चाकू से हमला किया। गर्दन कटने से वह लहूलुहान हो गया। चीख सुनकर परिवार और मोहल्ले के लोग आए, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुका था। परिजन घायल को बिनौली अस्पताल में लेकर गए। हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हमला किसने और क्यों किया, अभी इसका पता नहीं चला पाया है। पीड़ित परिजनों ने किसी से रंजिश होने से इंकार किया है। घटना से परिवार दहशत में है। उन्होंने बिनौली थाना में शिकायत की है। थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed