फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   परिवार पर लाठी-डंडों व तलवार से हमला, तीन घायल

परिवार पर लाठी-डंडों व तलवार से हमला, तीन घायल

Sun, 17 Feb 2019 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
परिवार पर लाठी-डंडों व तलवार से हमला, तीन घायल
बागपत।
विज्ञापन

शहर के मुगलपुरा मोहल्ले में रंगदारी के मामले में जेल से जमानत पर बाहर आए युवक ने अपने साथी के परिजनों पर लाठी-डंडों और तलवार से हमला किया। दो युवतियों सहित तीन को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

मोहल्ला मुगलपुरा बागपत निवासी सनव्वर ने बताया कि उसका बेटा काला और उसका दोस्त शहनवाज उर्फ शानू पुराना कस्बा निवासी डॉ. शराफत से रंगदारी मांगने के आरोपी में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। शहनवाज उर्फ शानू जमानत पर जेल से बाहर आ गया। उसका बेटा जेल में ही बंद है। शुक्रवार की रात में बेटे के दोस्त शहनवाज ने अपने साथियों के साथ उनके घर पर लाठी डंडों और तलवार से हमला किया। इसमें सनव्वर, उसकी बेटी सितारा और सोनिया को मारपीट कर घायल किया। धमकी दी कि उसे झूठा फंसा कर जेल भेजा है। वह इसका बदला लेकर रहेगा। मोहल्ले के लोगों ने हस्तक्षेप कर हमलावरों से परिजनों को बचाया। घायलों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed