{"_id":"5c670dc9bdec222be7358dd5","slug":"171550257609-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टटीरी के चेयरमैन विनोद कुमार पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टटीरी के चेयरमैन विनोद कुमार पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टटीरी के चेयरमैन विनोद कुमार पर जानलेवा हमला
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी के चेयरमैन एवं भाजपा नेता विनोद कुमार पर चुनावी रंजिश के चलते चार-पांच लोगों ने जानलेेवा हमला किया। उनकी लाठी-डंडों से पिटाई की और सिर में धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया। चेयरमैन ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। चेयरमैन के पिता से भी मारपीट की गई। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
नगर पंचायत अग्रवाल मंडी टटीरी के चेयरमैन विनोद कुमार ने बताया कि उसका बेटा अक्षज आईपीएस स्कूल में कक्षा एक में पढ़ता है। शुक्रवार दोपहर छुट्टी होने के बाद बस से बेटा घर आ रहा था। उसके पिता महावीर सिंह पोते को लेने गए थे। रास्ते में चार-पांच लोगों ने पिता के साथ अभद्रता कर मारपीट की। जानकारी मिलने पर जब वे वहां पहुंचे तो हमलावरों ने उन भी हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से मारपीट की। सिर में धारदार हथियार से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। उन्होंने बताया कि कस्बे के ही राजेंद्र ने नगर पंचायत का चुनाव लड़ता था। लेकिन वह हार गया था। तभी से राजेंद्र पक्ष के लोग उससे रंजिश रखते हैं। आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर उन पर हमला किया गया। चेयरमैन ने कोतवाली पहुंचकर चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-------------------
चेयरमैन को मिली थी गोली से उड़ाने की धमकी
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी के चेयरमैन एवं भाजपा नेता विनोद कुमार के घर पर पत्र फेंक कर 27 दिसंबर 2018 को गोली से उड़ाने की धमकी दी गई थी। चेयरमैन ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस अभी तक धमकी देने वाले का पता नहीं लगा पाई।