{"_id":"5c65cc9cbdec2217fb331d76","slug":"171550175388-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक के खाते से 10 हजार रुपये निकाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। नगर के एक शिक्षक के बैंक खाते से ऑनलाइन के जरिये 10 हजार रुपये की नगदी निकाल ली। उसने कोतवाली में तहरीर दी। शिक्षक दीपक कुमार जैन पुत्र रोशन लाल जैन कुंदनपुरी बड़ौत का रहने वाला है। उसने ऑनलाइन एक कंपनी से समान बुक कराया । जो आठ फरवरी को निरस्त हो गया। उसने अपना पैसा रिफंड कराने को कहा तो कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि उनका पैसा उनके बैंक अकाउंट में भेजा, लेकिन जब वे बैंक गए तो खाते में पैसा नहीं आया । उन्होंने दिल्ली ऑफिस के फोन नंबर पर बात की तो उन्होंने बैंक के पंजीकृत नंबर को फॉरवर्ड करने को कहा। उसके कुछ समय बाद ही उनके मोबाइल पर 10 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया तो वे दंग रह गए। उन्होंने बैंक जाकर अपना एटीएम कार्ड ब्लैक कराया और इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।