फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   निनाना में प्रधान और पूर्व प्रधान में टकराव, तनाव

निनाना में प्रधान और पूर्व प्रधान में टकराव, तनाव

Tue, 15 Jan 2019 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
निनाना में प्रधान और पूर्व प्रधान में टकराव, तनाव
बागपत। फैजपुर निनाना गांव में रास्ते के निर्माण को लेेकर प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष आमने-सामने आ गए। पूर्व प्रधान पक्ष ने रास्ते पर अवैध कब्जा कराने का आरोप लगाकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। उन्होंने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं प्रधान ने रास्ते के निर्माण कार्य में बाधा डालने की शिकायत की है। दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

फैजपुर निनाना गांव में रास्ते के निर्माण का कार्य चल रहा है। इसको लेकर प्रधान हरेंद्र सिंह और पूर्व प्रधान निर्मला पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। पूर्व प्रधान पक्ष ने रविवार की शाम रास्ते पर अवैध कब्जा कराने का आरोप लगाकर हंगामा किया और निर्माण कार्य रुकवा दिया। पूर्व प्रधान के देवर नरेश ने आरोप लगाया कि प्रधान ने अपनी परिवार के एक व्यक्ति का रास्ते पर कब्जा करा दिया है। इससे मार्ग संकीर्ण हो गया है। उन्होंने ग्राम प्रधान के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

वहीं प्रधान हरेंद्र ने बताया कि रास्ता सही बनवाया जा रहा है। पूर्व प्रधान के कार्यकाल में इस मार्ग का निर्माण हुआ था। रास्ते को यथावत स्थिति में ही बनवाया जा रहा है। उनके ऊपर लगा गए सभी आरोप गलत हैं। उन्होंने पूर्व प्रधान पक्ष पर कार्य में बाधा डालने की शिकायत पुलिस से की। इस विवाद को लेकर दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed