{"_id":"5c31040abdec2257491cdac3","slug":"171546716170-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी मालिक के साथ मारपीट, लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस एजेंसी मालिक के साथ मारपीट, लूटपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर रोड पर स्थित प्रीतम गोविंद इंडेन गैस एजेंसी पर छह बाइकों पर सवार 10-12 युवकों ने एजेंसी मालिक के साथ जमकर मारपीट की और 1.90 लाख रुपये की नगदी व छह गैस सिलिंडर उठाकर ले गए। जाते समय उन्होंने गैस कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की। इसके बाद कर्मचारियों ने कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पर प्रदर्शन किया।
दिल्ली-सहारनुपर रोड पर प्रीतम गोविंद इंडेन गैस एजेंसी का कार्यालय है। वहां पर शनिवार को गैस मालिक देवेंद्र पुत्र बलजीत निवासी बिनौली रोड बैठे थे। तभी छह बाइकों पर 10-12 युवक वहां आए, जो तमंचे लिए हुए थे। उन्होंने देवेंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी और तमंचे के बल पर 1.90 लाख की नगदी लूटने के बाद वहां कर्मचारी शिवम को भी मारपीट कर छह सिलिंडर लूटकर भाग निकले। दिन दहाडे़ इस घटना से दुकानदारों मेें दहशत फैल गई। घायल देवेंद्र ने बताया कि चार दिन पहले बिना बुक कराए दो युवक गैस सिलिंडर लेने आए थे, तो उन्होंने मना कर दिया था। इस पर युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बाद में गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसमें पदम, रोहताश, शिवम, देवेंद्र, सोनू, राकेश, नितिन आदि रहे।