फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दूध प्लांट की गाड़ी के चालक को गोली मारी, घायल

दूध प्लांट की गाड़ी के चालक को गोली मारी, घायल

Mon, 24 Dec 2018 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
दूध प्लांट की गाड़ी के चालक को गोली मारी, घायल
बिनौली (बागपत)। गांव में बिजलीघर के पास शानिवार की रात में बाइक सवार दो बदमाशों ने नोवा दुग्ध प्लांट पिछौकरा की गाड़ी के चालक को गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने घायल को मेरठ रेफर किया। घायल के पिता ने बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस बदमाशों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिशें दे रही है।
विज्ञापन

माखर गांव निवासी अनुज पुत्र राजेश कुमार नोवा दुग्ध प्लांट पिछौकरा में गाड़ी चलाता है। गांव-गांव में सेंटरों से दूध लाता है। शनिवार की रात में महिंद्रा पिकअप गाड़ी से प्लांट पर दूध लेकर गया। उसके साथ गांव का ही पप्पू पुत्र महेंद्र भी था। पप्पू ने बताया कि रात्रि साढ़े नौ बजे के लगभग अनुज के पास फोन आया। एक युवक ने उसे बिनौली में बिजलीघर के पास बुलाया। दूध उतारकर वह बिनौली गांव में बिजलीघर के पास पहुंच गया। वहां पहले से ही बाइक सवार दो युवक खड़े थे। गाड़ी रोकते ही युवकों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। पीठ में गोली लगने से अनुज गंभीर घायल हो गया। पप्पू ने गाड़ी में छिपकर जान बचाई। दोनों बदमाश बड़ौत की तरफ भाग निकले। गोलियों की आवाज सुनकर गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर डायल 100 पुलिस पहुंची और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर किया। घायल के पिता राजेश कुमार ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि गोली मारने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग सका। घायल का मेरठ में इलाज चल रहा है। गोली चलाने वाले युवकों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed