Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Allegations of religious conversion under the guise of a healing meeting; uproar ensues.

Lucknow News: चंगाई सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, हंगामा

Mon, 02 Nov 2026 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Allegations of religious conversion under the guise of a healing meeting; uproar ensues.
लखनऊ। राजाजीपुरम के डी ब्लॉक स्थित रत्नम आई हॉस्पिटल के पास एक मकान में चंगाई सभा की आड़ में धर्मांतरण कराने के आरोप में रविवार को हंगामा हो गया। सूचना पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए। आरोप है कि सभा में लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। सूचना पर पहुंची तालकटोरा पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। बजरंग दल के जिला सह संयोजक अनुज शर्मा ने तहरीर दी है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अनुज शर्मा के मुताबिक, संबंधित मकान एक पुलिसकर्मी का है। कुछ समय पहले एक फादर और उनके बेटे ने इसे किराये पर लिया था। मकान के अगले हिस्से में निजी क्लीनिक संचालित है, जबकि पीछे बने बड़े हॉल में प्रार्थना सभा होती है। संगठन को शिकायत मिली थी कि सभा की आड़ में धर्मांतरण कराया जा रहा है। रविवार को करीब 120 लोगों का सामूहिक धर्मांतरण कराने की तैयारी की सूचना पर वह सुबह 10 बजे कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंचे।
विज्ञापन

विरोध पर हाथापाई और मोबाइल छीनने का आरोप
अनुज शर्मा का आरोप है कि संगठन की एक महिला कार्यकर्ता ने अंदर जाकर देखा तो वहां बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे प्रार्थना कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो उनके साथ हाथापाई की गई और मोबाइल छीनने का प्रयास हुआ। इसके बाद संगठन के अन्य कार्यकर्ता भी पहुंच गए। अनुज ने आरोप लगाया कि एक दरोगा ने उन्हें अंदर जाने से रोका और विरोध करने पर एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने कुछ लोगों को सामने और कुछ को पीछे के गेट से बाहर निकलवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारियां ठीक करने का लालच देने का आरोप
हिंदू संगठन का आरोप है कि यहां रविवार सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक सभा होती है। इसमें लोगों को बीमारियां ठीक करने और टोना-टोटका से मुक्ति दिलाने का भरोसा देकर बुलाया जाता है। आरोप है कि इसके बाद पानी से नहलाकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जाता है। संगठन ने यह भी दावा किया कि तीन साल पहले संबंधित फादर राजाजीपुरम के एफ ब्लॉक में थाने के पीछे किराये के मकान में इसी तरह की सभाएं करते थे। विरोध के बाद उन्हें वहां से जाना पड़ा था।
पुलिस ने दोनों पक्षों से की पूछताछ
इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पूछताछ में पता चला कि तमिलनाडु के रामनाथपुरम निवासी फादर अपने किराये के आवास पर आसपास के लोगों के साथ चंगाई सभा करते हैं। इसी को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं से विवाद हुआ। दोनों पक्षों को थाने लाकर पूछताछ की गई है। अनुज शर्मा की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

इंस्पेक्टर ने बताया कि तीन साल पहले संबंधित फादर एक मैरिज लॉन में चंगाई सभा करते थे। हिंदू संगठनों के विरोध के बाद वहां आयोजन बंद कराकर उन्हें चर्च में सभा करने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed