Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A 20-foot-long and five-foot-wide section of road has caved in; the old route in Vindhyachal has become life-threatening.

Mirzapur News: 20 फीट लंबी और पांच फीट चौड़ी सड़क धंसी, विंध्याचल का पुराना मार्ग बना जानलेवा

Mon, 02 Nov 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
A 20-foot-long and five-foot-wide section of road has caved in; the old route in Vindhyachal has become life-threatening.
चील्ह व गोपीगंज मार्ग पर सड़क के बगल में गढ्डा, संवाद
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी धाम को जोड़ने वाले लोहिया तालाब के मुख्य मार्ग पर 20 फीट लंबी और पांच फीट चौड़ी आरसीसी सड़क एक हफ्ते से धंसी है। एक सप्ताह के बाद भी मरम्मत नहीं कराई गई है। शुरुआत में गड्ढे में गिट्टी डालकर ही छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

अब सड़क का धंसा हिस्सा राहगीरों और श्रद्धालुओं के लिए हादसे का सबब बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस दौरान कई बाइक सवार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। रात में गड्ढा दिखाई नहीं देने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ गया है।
विज्ञापन

लोहिया तालाब का यह मार्ग मिर्जापुर शहर को विंध्याचल के साथ भदोही, जौनपुर, वाराणसी और बिहार की ओर से आने-जाने वाले लोगों से जोड़ता है। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी इसी रास्ते से जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के धंसने की समस्या नई नहीं है। इसके बावजूद लाखों रुपये खर्च कर आरसीसी बनवाई गई और समय-समय पर मरम्मत भी कराई जाती रही। इसके बाद भी सड़क की सुधार नहीं है। स्थानीय निवासी कमलेश, राकेश सोनकर और रमेश बिंद ने बताया कि सड़क धंसने के शुरुआती दिनों में ही मरम्मत करा दी गई होती तो गड्ढे का दायरा इतना नहीं बढ़ता। लोगों ने जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। शहर की अन्य सड़कों की हालत भी अलग नहीं है।

चील्ह व गोपीगंज मार्ग पर सड़क के बगल में गढ्डा, संवाद

चील्ह व गोपीगंज मार्ग पर सड़क के बगल में गढ्डा, संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed