{"_id":"5bfeeebbbdec22415d459b4e","slug":"171543433915-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाई की शादी में जाने पर महिला को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चचेरे भाई की शादी में जाने पर महिला को पीटा
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। चचेरे भाई की शादी में जाना महिला को भारी पड़ा। पति ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने पुलिस से शिकायत की। खेकड़ा थाना क्षेत्र के बंदपुर गांव निवासी रूबी ने बताया कि 2011 में उसकी शादी बड़ौत निवासी बिजेंद्र के साथ हुई। 19 नवंबर 2018 को वह चचेरे भाई मुकेश की शादी में गई। ससुराल वापस लौटी तो पति ने घर में घुसने से रोक दिया। चचेरे भाई की शादी में जाने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की। पति ने उसे दो बेटियों सहित घर से निकाल दिया। उसने बताया कि ससुराल वाले बेटा न होने का भी ताना देते हैं। अब वह अपने मायके में रह रही है। उसने खेकड़ा थाना पुलिस से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन