फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस ने की ताबड़तोड़ छापेमारी

बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस ने की ताबड़तोड़ छापेमारी

Wed, 24 Oct 2018 01:08 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस ने की ताबड़तोड़ छापेमारी
बड़ौत (बागपत)। बड़ा जैन मंदिर पर दुकान बंद कर स्कूटी से जा रहे व्यापारी को गोली मारकर लाखों की लूट की मामले में पुलिस खाली हाथ है, इस मामले में संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। देर रात्रि तक एसपी के निर्देश में पुलिस ने छापेमारी की। एसपी ने इस मामले को क्राइम ब्रांच को सौंपा, वहीं गोली लगने से घायल व्यापारी की आपरेशन के बाद दिल्ली में गोली निकाल ली है, अब वह खतरे से बाहर है, कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

पट्टी मेहर निवासी अनिल जैन व उसका बेटा अविनाश हाथ खानों पर किराने की दुकान करते हैं, सोमवार की रात्रि वे दुकान बंद कर अपनी स्कूटी से बडे़ जैन मंदिर के पीछे अपने घर जा रहे थे, जब वे बड़ा जैन मंदिर के पास पहुंचे तो दो नकाबपोश बदमाशों ने उनके ऊपर मिर्च का पाउडर डाला, जब अविनाश भागने लगा तो बदमाशों ने गोली चलाई, जो उसकी जांघ मेें लगी। बाद मेें बदमाश पांच लाख रुपये का थैला लेकर भाग निकले थे, इससे व्यापारियों में दहशत फैल गई, घायल को दिल्ली रेफर किया, जहां आपरेशन के बाद उसकी गोली निकाल ली। उसकी हालत खतरे के बाहर है। एसपी शैलेष कुमार, एएसपी के निर्देश में देर रात्रि तक छापेमारी की और छह युवकों को हिरासत में लिया है, एसपी ने क्राइम ब्रांच की टीम को जिम्मेदारी सौंपी है। अभी तक इस मामले में पीड़ित व्यापारी की ओर से तहरीर नहीं आई है, वह घायल का इलाज कराने मेें जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed