{"_id":"5b884aa142c79246344b36e4","slug":"171535658657-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं पर छींटाकशी, जीप में उठाकर ले जाने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्राओं पर छींटाकशी, जीप में उठाकर ले जाने की धमकी
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)। आदर्श इंटर कॉलेज डौला से छुट्टी के बाद घर लौट रही छात्राओं पर खुली जीप में सवार युवकों ने छींटाकशी की। उनके मोबाइल से फोटो खींचे। छात्राओं ने विरोध किया तो उन्हें उठाकर ले जाने की धमकी दी। बृहस्पतिवार को छात्राओं ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाचार्य को लिखित में शिकायत की। आरोपी युवक विशेष समुदाय के हैं और इसी स्कूल में पढ़ते हैं। प्रधानाचार्य ने आरोपी पांच छात्रों के नाम कॉलेज से काट दिए। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
बुधवार को आदर्श इंटर कॉलेज डौला की छात्राएं छुट्टी होने के बाद वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में खुली जीप में सवार होकर कॉलेज के कुछ छात्र आए और छात्राओं ने छींटाकशी शुरू कर दी। छात्राओं के साथ जीप लेकर अश्लील गाने बजाते चलते रहे। उन पर अश्लील फब्तियां कसी। मोबाइल से उनके फोटो खींचे। छात्राओं के आगे गाड़ी रोक कर स्टंट दिखाएं। उनकी तरफ गंदे इशारे तक किए। छात्राओं ने विरोध किया तो उन्हें उठाकर ले जाने की धमकी दी। शिक्षकों के आने पर आरोपी भाग निकले। आरोपी छात्र विशेष समुदाय के हैं। छात्राओं ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना के बारे में बताया।
बृहस्पतिवार को छात्राएं अभिभावकों के साथ कॉलेज पहुंचे हंगामा किया। घटना के संबंध में प्रधानाचार्य को लिखित में शिकायत की। प्रधानाचार्य ठाकुर विनोद कुमार सिंह ने पांच छात्रों के कॉलेज से नाम काट दिए है। उन्होंने सिंघावली अहीर थाना पुलिस से मामले की शिकायत की है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इस घटना को लेकर देर शाम ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। काफी संख्या में ग्रामीण मेरठ-बागपत मार्ग पर एकत्रित हो गए और जाम लगाने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। इस संबंध में एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामला गंभीर है। सिंघावली अहीर थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जिले में नहीं रुक रही छेड़छाड़ की घटनाएं
बागपत। जिले में छात्राओं से छेड़छाड़ का यह पहला मामला नहीं है। स्कूल-कॉलेजों के आसपास आए दिन छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाएं होती है, लेकिन पुलिस इन पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है। एंटी रोमियो टीम भी छुट्टी के समय कहीं पर दिखाई नहीं देती। रक्षाबंधन के दौरान दो दिनों तक एंटी रोमियो टीम ने मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया, लेकिन इसके बाद फिर टीम दिखाई नहीं दी। पुलिस छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर गंभीर नहीं है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर काफी गंभीर है। एंटी रोमियो टीम समय-समय पर अभियान चलाकर मनचलों को पकड़ती है।