फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बहती यमुना में जेसीबी से अवैध रेत खनन

बहती यमुना में जेसीबी से अवैध रेत खनन

Tue, 17 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
बहती यमुना में जेसीबी से अवैध रेत खनन
बागपत। प्रतिबंध के बाद भी निवाड़ा के पास यमुना नदी में अवैध रेत खनन किया जा रहा है। सोमवार की सुबह पुलिस ने छापा लगाकर रेत खनन पकड़ा। ट्रक सहित एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके अलावा भी छपरौली समेत कई जगह पर पुलिस को अवैध तरीके से रेत खनन तकने की शिकायत मिली है।
विज्ञापन

सरकार द्वारा जिले में रेत खनन के लिए तीन पट्टे छोड़े गए । प्रशासन द्वारा यमुना नदी में एक जुलाई से तीन माह के लिए रेत खनन पर प्रतिबंध लगाया, इसके बाद भी यमुना नदी में रेत खनन किया जा रहा है। निवाड़ा के पास यमुना नदी में रात के समय जेसीबी मशीन से रेत खनन का काम धड़ल्ले से चलता है। इसकी शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की सुबह चार बजे निवाड़ा के पास यमुना खादर में छापा लगाकर रेत खनन पकड़ा। पुलिस को देखकर रेत खनन कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मंजूर पुत्र मौसम अली निवासी निवाड़ा को ट्रक सहित पकड़ लिया। पुलिस ट्रक समेत उन्हें कोतवाली ले गई। एसआई अनूप सिंह ने मंजूर और उसके बेटे शाकिर के खिलाफ कोतवाली में अवैध रेत खनन की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि रेत खनन की कई दिनों से शिकायत मिल रही थी। छापा लगाकर रेत खनन बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं जिले में कई स्थानों पर अवैध रेत खनन का कारोबार चल रहा है। रात के समय रेत माफिया जेसीबी मशीन से यमुना नदी में रेत खनन करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed