फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रंजिश की आंच और सुपारी पर ठहरी पुलिस

रंजिश की आंच और सुपारी पर ठहरी पुलिस

Fri, 13 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
रंजिश की आंच और सुपारी पर ठहरी पुलिस
बागपत। मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की जांच सिरे चढ़ने लगी है। पुलिस वारदात के तार जोड़ रही है। बजरंगी की पत्नी की ओर से दी तहरीर में आरोपी बनाए पूर्व सांसद धनंजय सिंह के विषय में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी यह मिली है कि राठी को सुपारी देकर ही हत्या कराई है। पुलिस की दूसरी जांच राठी के भाई के साथ झांसी जेल में मारपीट के बिंदु पर आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन

बजरंगी हत्याकांड में पुलिस जिन थ्योरी पर काम कर रही है, बृहस्पतिवार को उनमें से सुपारी देकर हत्या कराने के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को मिली है। बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह की ओर से दी तहरीर में बसपा के पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो धनंजय सिंह, सुनील राठी और सुपारी का लिंक होता दिख रहा है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का दावा है कि बृहस्पतिवार को जांच में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, इससे जल्द ही वारदात का खुलासा हो सकता है। माना जा रहा है कि पूरी वारदात में सुनील राठी को बजरंगी की सुपारी दी गई है, इसकी एक वजह यह भी है कि दोनों में पहले कोई झगड़ा नहीं था और बजरंगी राठी पर यकीन करता था। पुलिस को एक तरफ सुपारी के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी मिली और दूसरी तरफ यह भी पता चला है कि झांसी जेल में सुनील राठी के भाई अरविंद राठी के साथ मारपीट की थी। इस दौरान बजरंगी झांसी जेल में बंद था। यहीं से राठी के मन में बजरंगी को लेकर खटास पैदा हो गई। इसके बाद अरविंद राठी को झांसी जेल से शिफ्ट करा दिया। पुलिस इस जानकारी को भी तस्दीक करने में जुटी है कि क्या हत्या की यह भी एक वजह हो सकती है। एसपी जयप्रकाश का कहना है कि जल्द खुलासा होगा, जांच तेज चल रही है। हत्या के पीछे की वजह खंगाली जा रही है। सुपारी भी एक वजह हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 करोड़ की सुपारी की जांच
बागपत। माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में पुलिस का महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। माना जा रहा है कि करीब 10 करोड़ की सुपारी देकर हत्या कराई गई है। मुन्ना बजरंगी साल 2019 के लोकसभा चुनाव लड़ने की रणनीति बना रहा था। बजरंगी की पत्नी कह चुकी है कि वह चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर आरोप लगाया गया है। जौनपुर के बैंकों में बड़ी ट्रांजक्शन करने की जानकारी पुलिस को मिली है, जिसकी पड़ताल चल रही है। एसपी जयप्रकाश का कहना है कि जानकारियां मिल रही हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed