{"_id":"5b4115cf4f1c1b91288b52ab","slug":"171530992079-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत तार चोरी कर रहे कई चोर करंट से झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विद्युत तार चोरी कर रहे कई चोर करंट से झुलसे
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। भड़ल गांव के जंगल में 33 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के तार चोरी कर रहे दो चोर 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन में तार टच होने पर करंट से झुलस गए। उनके साथी उन्हें गाड़ी में डालकर ले गए। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने आशंका जताई है कि करंट से दोनों चोरों की मौत हो गई। जंगल में तारों के कई बंडल भी पड़े मिले। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।
भड़ल गांव के बिजली घर पर सरधना से 33 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन आती है। यह लाइन पुरानी एवं जर्जर हो चुकी है। शुक्रवार की रात खेतों में पानी चला रहे किसानों ने बताया कि इस विद्युत लाइन से कई चोर तार काटकर चोरी कर रहे थे। इसी दौरान एक तार नीचे से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन से टच हो गया। पूरी लाइन में करंट दौड़ने से तेज धमाका हुआ। खंभों पर चढ़े दो चोर करंट लगने से नीचे जा गिरे। तुरत-फुरत उनके साथी दोनों को गाड़ी में डालकर भाग निकले। किसानों ने आशंका जताई कि दोनों चोरी की मौत हो चुकी थी। शनिवार की सुबह जंगल में तारों के कई बंडल भी पड़े मिले। ग्राम प्रधान देवेंद्र ने पुलिस को सूचना दी है।