{"_id":"5b1c31504f1c1bf66e8b7445","slug":"171528574288-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घिटौरा प्रधान के पति पर फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घिटौरा प्रधान के पति पर फायरिंग
Updated Sun, 10 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। खेकड़ा थाना क्षेत्र के घिटौरा गांव की प्रधान के पति एवं भाजपा नेता हर्ष सिंह पर बाइक सवार तीन लोगों ने गाजियाबाद जनपद के पाभी गांव के पास फायरिंग कर दी। उन्होंने गाड़ी दौड़ाकर किसी तरह जान बचाई। सूचना पर ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। उन्होंने पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
घिटौरा गांव निवासी हर्ष पुत्र करतार सिंह की पत्नी अमृत प्रधान हैं। वह भाजपा से भी जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे वे स्कार्पियो गाड़ी से गाजियाबाद जनपद के पाभी गांव स्थित बिजली घर पर गए थे, जहां से उनके गांव को विद्युत सप्लाई मिलती है। रात आठ बजे के जब वे गाड़ी से वापस लौट रहे थे तो पाभी व घिटौरा गांव के बीच बाइक सवार तीन लोगों ने गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली गाड़ी में पीछे की तरफ लगी। तीन गोली चालक साइड में खिड़की पर लगी है। उन्होंने गाड़ी को भगाकर किसी तरह अपनी जान बचाई। सूचना पर गाजियाबाद जनपद के ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी। पुलिस को मौके से 32 बोर के खोखे भी मिले हैं। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रधान के पति ने बताया कि उनकी पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र गुर्जर से पुरानी रंजिश चल रही है। उन्होंने ही उनके ऊपर हमला कराया है। उन्होंने ट्रोनिका सिटी थाने पर देवेंद्र गुर्जर, जती, संजू निवासी घिटौरा समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।