{"_id":"6a908b8caa4f1915930279cb","slug":"six-gangs-are-involved-in-the-ankit-murder-case-shamli-news-c-26-1-sal1002-172774-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: अंकित हत्याकांड में छह गैंगों का कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: अंकित हत्याकांड में छह गैंगों का कनेक्शन
Fri, 28 Aug 2026 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में गोगी गैंग के हत्या की जिम्मेदारी लिए जाने के बावजूद पुलिस को जांच में कई आपराधिक गिरोहों के सदस्यों के आपसी संपर्क के अहम सुराग मिले हैं। अब पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि क्या अंकित की हत्या के पीछे अकेले गोगी गैंग था या कई गैंगों के सदस्यों ने मिलकर साजिश रची।
जांच में जितेंद्र गोगी, काला जठेड़ी, लॉरेंस बिश्नोई, संपत नेहरा, गोल्डी बराड़ और नीरज बवाना से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं। पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो डालने वालों के संपर्क, बातचीत और लोकेशन की जानकारी जुटा रही है।
गोगी गैंग : जिम्मेदारी लेने वाली पोस्ट से शुरू हुई जांच
अंकित की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर गोगी गैंग के नाम से जिम्मेदारी लेने वाली पोस्ट वायरल हुई। इसके बाद पुलिस ने पोस्ट डालने वाले और उसके संपर्कों की पड़ताल शुरू की। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पोस्ट वास्तव में गैंग से जुड़े व्यक्ति ने डाली है या किसी ने जांच को भटकाने के लिए गोगी गैंग का नाम इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
काला जठेड़ी : दिल्ली-हरियाणा से पश्चिमी यूपी तक कड़ियां
काला जठेड़ी का नाम दिल्ली-हरियाणा के साथ राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आपराधिक नेटवर्क से जुड़ा रहा है। उसका नाम लॉरेंस बिश्नोई नेटवर्क से भी जोड़ा जाता रहा है। पुलिस अंकित हत्याकांड में जठेड़ी नेटवर्क से जुड़े संभावित संपर्कों की भी जांच कर रही है।
लॉरेंस-संपत नेहरा : नेटवर्क की दूसरी कड़ी
लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क में संपत नेहरा का नाम प्रमुखता से सामने आता रहा है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इस नेटवर्क से जुड़े किसी व्यक्ति का अंकित हत्याकांड के आरोपियों से कोई संपर्क था या नहीं।
गोल्डी बराड़ : डिजिटल नेटवर्क पर नजर
गोल्डी बराड़ को लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी बताया जाता रहा है। पुलिस अंकित हत्याकांड में सामने आई सोशल मीडिया गतिविधियों और डिजिटल संपर्कों की जांच के दौरान इस नेटवर्क की कड़ियां भी खंगाल रही है।
नीरज बवाना : गोगी का पुराना विरोधी गुट
नीरज बवाना का नाम दिल्ली के बड़े आपराधिक नेटवर्क में रहा है। गोगी गैंग के साथ उसकी पुरानी गैंगवार का भी उल्लेख मिलता है। ऐसे में पुलिस दोनों नेटवर्क के मौजूदा संपर्कों और गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही है।
रोहतक और दिल्ली में मिले लोकेशन के सुराग
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार सोशल मीडिया पर गैंग से संबंधित वीडियो और पोस्ट डालने वालों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जांच में गोगी के अलावा नीरज बवाना और अन्य गैंगों से जुड़े सदस्यों के आपसी संपर्क की जानकारी भी सामने आई है। सोशल मीडिया गतिविधियों के आधार पर एक संदिग्ध की लोकेशन रोहतक और दूसरे की दिल्ली में मिलने की जानकारी पुलिस को मिली है। पुलिस सभी कड़ियों को जोड़ते हुए यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की साजिश किसने रची और वारदात को अंजाम देने वालों तक निर्देश किस माध्यम से पहुंचे।
पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जांच में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही हत्याकांड में शामिल आरोपियों तथा पूरी साजिश का खुलासा कर दिया जाएगा।