{"_id":"5ac281ec4f1c1bd6618b51a6","slug":"171522696684-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमा कैराना से बागपत ट्रांसफर करने की मांग उठाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुकदमा कैराना से बागपत ट्रांसफर करने की मांग उठाई
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
तितरौदा गांव के युवक की कैराना के रेतेवाला गांव में ससुराल वालों ने फांसी लगाकर हत्या करने के मामले में अब पीड़ितों ने आईजी मेरठ को शिकायती पत्र भेजकर हत्या का मुकदमा कैराना से ट्रांसफर कर बागपत में कराने की मांग उठाई। पीड़ितों ने बताया कि हत्या के मामले में मृतक के परिजनों के कुछ सदस्य लखनऊ सीएम से मिलने गए हुए हैं।
आईजी मेरठ को भेजे शिकायती पत्र में परिजनों ने बताया कि मृतक एहसान पुत्र रफीक तितरौदा गांव का रहने वाला है। उसकी चार साल वरीसा पुत्री उमरदीन निवासी रेतेवाला कैराना के साथ शादी हुई । उसके दो बच्चे भी हैं। मृतक के परिजनों ने बताया कि मामूली कहासुनी के बाद वरीसा दो माह पहले अपने मायके चली । 28 मार्च को एहसान उसे मनाने के लिए अपनी ससुराल गया। तभी फांसी लगाकर उसके ससुराल वालों ने उसे फांसी लगाकर मौत के घाट उतार दिया । सूचना पर पहुंचे परिजनों ने इस मामले में कैराना थाने मेें पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट करा रखी है, लेकिन कैराना पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने बताया कि इंसाफ के लिए मृतक के परिजनों के कुछ सदस्य लखनऊ सीएम से मिलने के लिए गए हुए हैं। उन्होंने उक्त मुकदमे को कैराना से बागपत ट्रांसफर करने की मांग उठाई। इनमेें सबेदीन, सरवर, महमूद, शरीफ, अफसरून शामिल रहे।