{"_id":"5ab008064f1c1bc0078b6137","slug":"171521485830-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट बैंक की शौकत मार्केट शाखा में आग लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टेट बैंक की शौकत मार्केट शाखा में आग लगी
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर के शौकत मार्केट में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में रविवार की रात में आग लगने से हजारों रुपये का पुराना फर्नीचर जल गया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। मुख्य प्रबंधक ने कोतवाली में तहरीर दी। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका।
एसबीआई शाखा में रविवार रात में करीब 2:30 बजे अचानक आग लग गई। बैंक से धुआं उठता देखकर गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने मुख्य प्रबंधक वजीर चंद्र को जानकारी दी। दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और एक घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। बैंक के मुख्य प्रबंधक ने बताया कि आग से पुराना सामान जला है। बैंक रिकॉर्ड को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने से टेबल, कुर्सियां, चौखट, खिड़की, पानी की टंकी समेत लगभग 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इसकी जांच कराई जाएगी। इस संबंध में उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है।
....तो हो सकता था भारी नुकसान
बागपत। एसबीआई शाखा में रविवार रात लगी आग को गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों ने देख लिया। यदि पुलिस कर्मी यहां से न गुजरते तो आग से बैंक में भारी नुकसान हो सकता है। दमकल कर्मियों ने बताया कि आग लगने के कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। फिर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
एसपी ने किया बैंक का निरीक्षण
बागपत। एसपी जयप्रकाश पुलिस बल के साथ रात में ही मौके पर पहुंचे और बैंक का निरीक्षण किया। उन्होंने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए दमकल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है। एसपी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।