फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हाईवे पर ट्रक से शैंपू लूट का पांचवा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

हाईवे पर ट्रक से शैंपू लूट का पांचवा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Sat, 20 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर ट्रक से शैंपू लूट का पांचवा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
ट्रक से शैंपू लूट का पांचवां आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


बागपत। हाईवे पर चालक को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर ट्रक से 50 लाख रुपये के शैंपू लूटने के मामले में फरार चल रहे पांचवें आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित गुफा-बाबा मंदिर के पास 18 मई 2017 को ट्रक खड़ा था। उसमें ड्राइवर जानकी प्रसाद बेहोशी की हालत में था। होश में आने के बाद उसने बताया था कि ट्रक में शैंपू की पेटियां लदी थीं। बदमाशों ने उसे नशीला पदार्थ सूंघाकर ट्रक से करीब 50 लाख रुपये के शैंपू लूट लिए। पुलिस ने 27 मई को दिल्ली के अलीपुर के गांव बकौली निवासी बीरपाल और महावीर, नरेला निवासी ललित और हापुड़ के पिलखुआ निवासी ब्रजेश को गिरफ्तार कर केस का खुलासा कर दिया था। उनका साथी नरेला निवासी प्रदीप फरार चल रहा था। पुलिस का दावा था कि ट्रक मालिक बीरपाल ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस प्रदीप की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि आरोपी प्रदीप गैंग का मुख्य सदस्य है। उसके खिलाफ लूट के कई मुकदमा दर्ज है। उसको गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed