फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एक्सईएन कार्यालय से लाखों का विद्युत तार चोरी

एक्सईएन कार्यालय से लाखों का विद्युत तार चोरी

Sat, 13 Jan 2018 12:37 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
एक्सईएन कार्यालय से लाखों का विद्युत तार चोरी
एक्सईएन प्रथम कार्यालय से लाखों का विद्युत तार चोरी
विज्ञापन


बड़ौत। कोताना रोड स्थित विद्युत निगम के एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर रखा लाखों की कीमत का तार बृहस्पतिवार रात चोरी कर लिया गया। अधिशासी अभियंता के आदेश पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना में कुछ कर्मचारियों पर भी संदेह जताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि नगर और कुछ गांवों में विद्युत सप्लाई के लिए विभागीय अफसरों ने लाखों रुपये का तार कोताना रोड एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर स्थित 33/11 बिजलीघर पर भेजा था। लेकिन लापरवाही के चलते कई माह बीत जाने के बाद भी यह तार प्रयोग में नहीं लाया गया। बृहस्पतिवार रात यही तार चोरी कर लिया गया। घटना का पता चलने के बाद अधिशासी अभियंता ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों सहित एसडीओ और अन्य अफसरों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

इस घटना की जांच के दौरान कई कर्मचारियों से गहनता से पूछताछ की गई तो वे स्पृष्ट जवाब नहीं दे पाएं। इस कारण कुछ कर्मचारियों पर भी संदेह जताया जा रहा है। उधर, अधिशासी अभियंता राहुल शर्मा का कहना है कि चोरी से निगम को काफी नुकसान हुआ है। इस घटना की जांच की जा रही है। तार चोरी में यदि कर्मचारी संलिप्त मिले तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed