{"_id":"6ae900c4bcf27f5c740730ce","slug":"balram-murdered-over-a-dispute-involving-gold-accused-hariom-arrested-bareilly-news-c-400-1-ala1001-5338-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सोने के विवाद में बलराम की हत्या, आरोपी हरिओम गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सोने के विवाद में बलराम की हत्या, आरोपी हरिओम गिरफ्तार
विज्ञापन
भमोरा। डप्टा श्यामपुर गांव में 58 वर्षीय बलराम दीक्षित की हत्या का पुलिस ने सात दिन बाद पर्दाफाश कर दिया है। चारपाई पर सोने को लेकर हुए मामूली विवाद में नौरंगपुर निवासी आरोपी हरिओम ने बलराम की हत्या की थी। पुलिस ने सोमवार को आरोपी हरिओम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, 26 अक्तूबर को पानी की टंकी के गेट पर बलराम का खून से लथपथ शव मिला था। मृतक के भतीजे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस तभी से हत्यारोपी की तलाश में जुटी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिओम का नाम सामने आया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चारपाई पर सो रहा था तो बलराम ने उसे उठाया। उस वक्त वह नशे में था। इसके बाद उसकी गाली-गलौज और मारपीट हो गई। गुस्से में आकर आरोपी ने बलराम की हत्या कर दी थी। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कांता और डंडा बरामद किया गया।
पहले बयान से पलटा था आरोपी
हत्या वाले दिन ही हरिओम को पूछताछ के लिए उठाया गया था। तब उसने तीन से चार लोगों के शामिल होने की बात कही थी। सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि पहले नशे में दिए गए बयान से आरोपी पलट गया। अब उसने अकेले हत्या करने की बात कबूल की है। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।