{"_id":"5a41518d4f1c1b09788b4d62","slug":"171514230157-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती पक्ष ने आरोपी के परिजनों को बंधक बनाकर यातना दीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती पक्ष ने आरोपी के परिजनों को बंधक बनाकर यातना दीं
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
खेड़ा हटाना गांव के एक भट्ठे से कुछ दिन पहले शामली जनपद के एक गांव की युवती को भगा ले जाने के मामले में लड़की पक्ष के लोग आरोपी के भाई को अपने गांव उठाकर ले गए और पांच दिन तक उसे यातनाएं दी। जब उसके माता-पिता वहां गए तो उन्हें भी बंधक बनाया। रविवार की रात में खेड़ा हटाना गांव से प्रबुद्ध लोग वहां पहुंचे और उन्हें बचाकर ले गए। गंभीर घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे मेरठ रेफर किया।
खेड़ा हटाना गांव के एक भट्ठे पर गांव का परिवार मजदूरी करता था। वहीं शामली जनपद के नौजल गांव का परिवार भी मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले खेड़ा हटाना गांव का एक युवक उनकी लड़की को बहला फुसला कर भगाकर ले गया। जब उसका पता नहीं चला तो 19 दिसंबर को लड़की के परिवार के लोग आरोपी के भाई रोबिन उर्फ प्रवीण पुत्र तिलक राम को गांव से उठाकर ले गए और अपने गांव ले जाकर यातनाएं दी। उसे भूखा प्यासा रखकर रोजाना पिटाई की। जब दो दिन पहले उसका पिता तिलक राम अपनी पत्नी के साथ वहां पहुंचा तो उन्हें भी बंधक बनाया और उनके साथ भी असहनीय कृत किया। रविवार को गांव के प्रबुद्ध लोग नौजल गांव पहुंचे और देर रात उन्हें मुक्त कराकर वापस लेकर आए। गांव के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर इस मामले की तहरीर दी। पुलिस ने रोबिन उर्फ प्रवीण को सीएचसी में भर्ती कराया है। वहां से गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने कहा घटनाक्रम शामली जनपद का है। इसकी सूचना वे वहां की पुलिस को दे रहे हैं।