फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जनप्रतिनिधि के बेटे समेत तीन के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा

जनप्रतिनिधि के बेटे समेत तीन के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा

Wed, 20 Dec 2017 01:01 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
जनप्रतिनिधि के बेटे समेत तीन के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा
बागपत। शहर के कोर्ट रोड पर एक महिला के साथ स्कॉर्पियो सवार युवकों ने छेड़छाड़ की और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में जनप्रतिनिधि के बेटे समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

महिला ने बताया वह अपने घर जाने के लिए शहर के कोर्ट रोड से गुजर रही थी। जैसे ही गली नंबर छह के पास पहुंची तभी स्कॉर्पियो गाड़ी आई। उसमें सवार जनप्रतिनिधि के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ छेड़छाड़ की और उसको स्कॉर्पियो में डालने की कोशिश की। उसके चिल्लाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। उसने पुलिस से शिकायत की। इस मामले में जनप्रतिनिधि के बेटे समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दूसरी तरफ फैजपुर-निनाना गांव से लापता महिला को बरामद करने के बाद पुलिस ने उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि महिला अपने परिचित के साथ गई है। उसने अपने पति के साथ जाने से इंकार कर दिया है। उल्लेखनीय है कि दो सप्ताह पूर्व महिला लापता हो गई । तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला था। उसके पति की तहरीर पर कोतवाली में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस इनमें से एक युवक को कोतवाली भी ले आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं काठा गांव के युवक संजीव उर्फ लाला पर मामूली बात को लेकर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed