{"_id":"6a9f0da85873e0c4da0bc7ab","slug":"elderly-man-duped-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-972199-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: क्यूट्रेड के नाम पर निवेश कराकर बुजुर्ग से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: क्यूट्रेड के नाम पर निवेश कराकर बुजुर्ग से ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने नंदग्राम में रहने वाले बुजुर्ग कमल कुमार गुप्ता (64) से 10.25 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने यूट्यूब पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम का इस्तेमाल कर फर्जी वीडियो वाला विज्ञापन दिखाया और खुद को क्यूट्रेड कंपनी का कर्मचारी बताकर बुजुर्ग को निवेश के जाल में फंसा लिया।
एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि कमल कुमार गुप्ता ने नौ अगस्त को यूट्यूब पर एक विज्ञापन देखा, जिसमें निवेश योजना का प्रचार केंद्रीय वित्त मंत्री के नाम से किया जा रहा था। विज्ञापन देखकर उन्होंने दिए गए लिंक पर रजिस्ट्रेशन कर दिया। 10 अगस्त को उन्होंने योजना में 25 हजार रुपये जमा किए।
रकम जमा करने के बाद एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल कर खुद को क्यूट्रेड का कर्मचारी बताया और अतिरिक्त रकम निवेश करने के लिए कहा। पीड़ित को भरोसे में लेने के लिए अलग-अलग नंबरों से संपर्क किया गया। 26 अगस्त को आरोपियों ने वीडियो कॉल के जरिए एक युवती से पीड़ित की बात कराई। युवती ने उन्हें शेयर खरीदने के लिए तैयार किया, जिसके बाद उनके बैंक खाते से 5-5 लाख रुपये की दो ट्रांजेक्शन कराकर कुल 10.25 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। ठगों द्वारा और पैसा लगाने का दबाव बनाए जाने पर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है, जिसमें आरोपियों को अज्ञात बताया गया है। शिकायत में सामने आए दो मोबाइल नंबरों और बैंक ट्रांजेक्शन आईडी की जांच शुरू कर दी गई है।
क्या है क्यूट्रेड
क्यूट्रेड कनाडा का एक प्रमुख ऑनलाइन ब्रोकरेज और निवेश प्लेटफॉर्म है, जिसके जरिए निवेशक स्टॉक, ईटीएफ और म्यूचुअल फंड में ट्रेडिंग करते हैं। ठगों ने इसी नाम का इस्तेमाल कर फर्जी तरीके से निवेश कराया और रकम हड़प ली।