{"_id":"5a0b46a24f1c1bc45b8b6246","slug":"171510688418-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाधी में शराबियों ने प्लाटून कमांडर को दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाधी में शराबियों ने प्लाटून कमांडर को दी धमकी
Updated Wed, 15 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
बागपत। गाधी गांव में रास्ते से हटने के लिए बोलने पर होमगार्ड के प्लाटून कमांडर ओमपाल शर्मा से शराबी गाली-गलौज कर मारपीट पर उतारू हो गए। आरोपियों ने उनको जान से मारने की धमकी दी। बचाव में आई एक परिवार की महिला उसके बेटे समेत तीन पर हमला कर किया। घटना की कोतवाली पर शिकायत की गई है।
प्लाटून कमांडर ओमपाल शर्मा बिचपड़ी गांव के रहने वाले हैं और बागपत कोतवाली में तैनात हैं। उनके मुताबिक सोमवार की रात में करीब साढ़े सात बजे ड्यूटी पूरी करने के बाद अपने घर बाइक से जा रहे थे। गाधी गांव में पहुंचने पर रास्ते में चार-पांच युवक शराब के नशे में खड़े थे। बाइक का हॉर्न बजाने के बाद भी आरोपी रास्ते से नहीं हटे। रास्ते से हटने के लिए बोलने पर आरोपी गाली-गलौज कर मारपीट करने पर उतारू हो गए। आरोपियों ने उनको जान से मारने की धमकी भी दी। उनके बचाव में आए गांव के ही युवक अरूण, उसकी माता कुसुम और चाचा उमेश पर आरोपियों ने हमला कर दिया। बाद में धमकी देकर चले गए। घायलों का अस्पताल में इलाज कराया । कोतवाली पुलिस ने कहा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।