{"_id":"599f26634f1c1b96528b48b4","slug":"171503602275-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल फेंकने वाले युवक पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल फेंकने वाले युवक पर मुकदमा
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। जनपद में मनचले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। खेकड़ा थाना क्षेत्र में एक मनचले ने युवती के ऊपर मोबाइल फेंका। आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित युवती खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव की है। पड़ोस का ही एक युवक उस पर बुरी नजर रखता है। गली से गुजरते समय उस पर फब्तियां कसता है। युवती अपने घर में बैठी थी। इसी दौरान आरोपी युवक ने वहां पर पहुंचकर उसके ऊपर मोबाइल फेंक दिया। उसने मोबाइल लेने से मना कर दिया। आरोपी मनचले ने धमकी दी मोबाइल नहीं उठाया तो जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित युवती के भाई की तहरीर पर आरोपी सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
