{"_id":"599dd9e34f1c1b485b8b49e9","slug":"171503517155-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने व्यक्ति पर ईंटों से किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवकों ने व्यक्ति पर ईंटों से किया हमला
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। माचिस वापस मांगने पर घास मंडी में नशा कर रहे तीन-चार युवकों ने एक व्यक्ति को ईंटों से हमलाकर घायल कर दिया। घायल ने कोतवाली में तहरीर दी । पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
घायल राममेहर पुत्र महंती घास मंडी बड़ौत का रहने वाले हैं। वह मंगलवार की रात्रि में घास मंडी परिसर से गुजर रहे थे, तब वहां कुछ युवक नशा कर रहे थे। उन्होंने उनसे माचिस मांगी तो उन्होंने माचिस दे दी। उन्होंने जब माचिस वापस मांगी तो युवक आग बबूला हो गए और उन्होंने वहां पड़ी ईंटों से उन पर हमलाकर दिया। वहां मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर उन्हें बचाया। लोगों ने घायल को कोतवाली में पहुंचाया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।