{"_id":"593856f84f1c1bf40b8b45d6","slug":"171496864504-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के नाम पर फौजी ने लूटी युवती की दो साल अस्मत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के नाम पर फौजी ने लूटी युवती की दो साल अस्मत
Updated Thu, 08 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। प्रेम जाल में फंसाकर फौजी ने शादी का झांसा देकर युवती की दो साल तक इज्जत लूटी। इतना ही नहीं आरोपी ने बाद में उसके पिता को पूरी जानकारी दे दी। इसके बाद पिता ने युवती को घर से निकाल दिया। पीड़ित ने बुधवार को एसपी दफ्तर में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।
खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव की पीड़ित युवती ने एसपी दफ्तर पर दिए पत्र में बताया उसका बड़ौत क्षेत्र के एक गांव के युवक से दो साल पहले प्रेम प्रसंग चला। जो फौजी है। उसने उससे शादी करने का वायदा भी किया। दो साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसने शादी करने से इंकार कर दिया। आग्रह करने के बाद भी वह तैयार नहीं हुआ। बाद में आरोपी ने युवती के पिता को हकीकत बता दी। मामले की जानकारी होते ही नाराज पिता ने खरी-खोटी सुनाकर बेटी को घर से निकाल दिया। फिलहाल बड़ौत क्षेत्र में रह रही है। उसने अपनी सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस अफसरों ने बड़ौत पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।