फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पिलाना में पांच दिन में छह लोगों की मौत

पिलाना में पांच दिन में छह लोगों की मौत

Tue, 19 Mar 2019 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
पिलाना में पांच दिन में छह लोगों की मौत
पिलाना। गांव में पांच दिन में अलग-अलग कारणों से छह लोगों की मौत हो गई। इससे मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा गया। वर्तमान समय में गांव में अधिकांश परिवारों में गम का माहौल बना हुआ है। इससे अधिकांश ग्रामीण भयभीत है।
विज्ञापन

पिलाना गांव में सोमवार को मुनेश (65) पुत्र बलजीत त्यागी, लाजवंती (80) पत्नी जयप्रकाश, शिव कुमार (50) पुत्र बेगराज की मौत हो गई। तीन दिन पहले मुकेश त्यागी और सुभाष की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। पांच दिन पहले जयपाल जाटव (65) की मौत हो गई । पांच दिन में छह लोगों की मौत होने के कारण गांव के अधिकांश मकानों में मातम पसरा हुआ है। सोमवार को तीन लोगों की मौत होने के कारण मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने गमगीन माहौल में तीनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। दूसरी तरफ ग्राम प्रधान शशि देवी के पति आदेश त्यागी ने बताया कि सभी की अलग-अलग कारणों से मौत हुई है। कुछ लोग बीमार थे। एक व्यक्ति का ऑपरेशन हुआ था। एक दुर्घटना में घायल हो गया था। बाद में उसने इलाज होने के कारण दम तोड़ दिया। विगत पांच दिन में गांव में छह लोगों की मौत से गांव के अधिकांश परिवारों में गम का माहौल है। इससे ग्रामीण भयभीत हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed