फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित के देवर को मारने की धमकी

सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित के देवर को मारने की धमकी

Sun, 10 Mar 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित के देवर को मारने की धमकी
बागपत।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित महिला के देवर को आरोपी ने मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित महिला के देवर ने बताया कि 12 जनवरी को उसकी भाभी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया। उसने सपा नेता डॉ. रियासत, इम्तियाज समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपी पक्ष के लोग लगातार मारने की धमकी दे रहे है। शनिवार को उसके मोबाइल पर आरोपी इम्तियाज ने फोन कर धमकी दी कि सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमों में उसका नाम हटवा दे नहीं तो जान से मार देंगे। पुलिस भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। अगर मुकदमे से नाम नहीं हटवाया तो किसी भी झूठे केस में फंसवा देंगे। धमकी मिलने के बाद पीड़ित परिवार भयभीत है। उसने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने इम्तियाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed