फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ककड़ीपुर से छात्र का अपहरण, 15 लाख की फिरौती मांगी

ककड़ीपुर से छात्र का अपहरण, 15 लाख की फिरौती मांगी

Fri, 28 Dec 2018 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
ककड़ीपुर से छात्र का अपहरण, 15 लाख की फिरौती मांगी
छपरौली (बागपत)। रमाला थाना क्षेत्र के ककड़ीपुर गांव में जिम गया छात्र घर नहीं लौटा। परिजन छात्र को तलाश रहे थे, इस बीच घर पर 15 लाख रुपये की फिरौती की पर्ची पड़ी मिली। सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में कांबिंग की। कई संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है, लेकिन छात्र का सुराग नहीं लगा। पीड़ित परिवार के घर पर सैकड़ों लोगों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन

ककड़ीपुर गांव निवासी किसान रामधन पंवार का बेटा प्रभात पंवार (18) बुधवार को घर से जिम जाने के लिए निकला। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजन इधर-उधर तलाशते रहे। बृहस्पतिवार को परिजन प्रभात की तलाश कर रहे थे, इसी बीच उनके घर पर 15 लाख रुपये की फिरौती की पर्ची पड़ी मिल गई। परिजनों के होश उड़ गए। किसान ने पुलिस को जानकारी दी। सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस ने गांव में पड़ताल की। प्रभात के साथियों से जानकारी ली गई और जंगल में कांबिंग की गई, लेकिन छात्र का सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने गांव से कई संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। इन युवकों से पूछताछ की जा रही है। पीड़ित परिवार के घर पर मामले की जानकारी लेने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि छानबीन कराई जा रही है। कई संदिग्ध हिरासत में है। छात्र को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


नौकरी की तैयारी कर रहा है प्रभात
छपरौली (बागपत)। छात्र प्रभात की उम्र 18 साल है और वह नौकरी की तैयारी में जुटा है। पिता प्रगतिशील किसान हैं और चचेरा भाई विदेश में नौकरी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed