फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश की हालत में सुधार

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश की हालत में सुधार

Mon, 26 Nov 2018 01:05 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश की हालत में सुधार
बागपत। पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए बदमाश शकील पर मेरठ व बागपत में 13 मुकदमे दर्ज हैं। वह जुलाई माह में जेल से जमानत पर छूटकर आया था। घायल बदमाश का जिला अस्पताल में पुलिस सुरक्षा के बीच उपचार किया जा रहा है, उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई।
विज्ञापन

शनिवार की शाम फखरपुर गांव में रिजवान पुत्र जहीर निवासी खेकड़ा से दो नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर मारपीट करते हुए बाइक लूट ली थी। बदमाशों ने तिगरी मोड़ पर पुलिस पर भी फायरिंग की थी और बेरीकेडिंग तोड़कर भागने का प्रयास किया। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की थी। भागते समय गोली बदमाश शकील पुत्र सत्तार निवासी खिवई, थाना सरूरपुर, मेरठ के पैर में जा लगी, जबकि उसका साथी आरिफ पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। देर रात बदमाश को पुलिस सुरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल बदमाश पर जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में 13 मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें से छह मुकदमे सरूपुर थाने और तीन मेरठ के अन्य थानों में भी दायर हैं, जबकि लूट व चोरी समेत तीन मुकदमे बागपत के बिनौली थाने में भी दर्ज बताए गए। बदमाश जुलाई माह में ही जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया था। उधर, दूसरी ओर सीएमएस बीएल कुशवाह का कहना है कि बदमाश की हालत में सुधार है।
विज्ञापन


शकील बोला, निवाड़ी से लेकर आई थी पुलिस
बागपत। शकील का दावा है कि पुलिस उसे गाजियाबाद के निवाड़ी गांव से लेकर आ रही थी, बाद में मुठभेड़ दिखा दी जबकि एसपी शैलेश कुमार पांडेय का दावा है कि लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed